Get App

Doms Industries IPO : रिटेल निवेशकों ने संभाला मोर्चा, पहले दिन ही 5.71 गुना सब्सक्राइब

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 20 दिसंबर को होने की संभावना है। वहीं, सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 18 दिसंबर को होने की उम्मीद है। जेएम फाइनेंशियल, BNP पारिबा, ICICI Securities और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 13, 2023 पर 9:05 PM
Doms Industries IPO : रिटेल निवेशकों ने संभाला मोर्चा, पहले दिन ही 5.71 गुना सब्सक्राइब
Doms Industries IPO को आज 13 दिसंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

Doms Industries IPO : पेंसिल और स्टेशनरी सामान बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को आज 13 दिसंबर को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही 5.71 गुना सब्सक्राइब हो गया है। NSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक डोम्स इंडस्ट्रीज की तरफ से 88,37,407 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 5,04,55,458 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। इस तरह इश्यू के पहले ही दिन आईपीओ को 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशलन बायर्स - 6 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 7.96 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 19.17 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें