Doms Industries IPO : स्टेशनरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 15 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। सब्सक्रिप्शन शुरू होने से पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की जबरदस्त डिमांड दिख रही है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1200 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इसके लिए 750-790 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए ऑफर 12 दिसंबर को ओपन होगा।
