Dreamfolks Services IPO: एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर कंपनी Dreamfolks Services के इश्यू में निवेशक जबरदस्त दिलचस्पी ले रहे हैं। कंपनी का इश्यू आज 24 अगस्त को खुला और खुलते ही रिटेल इनवेस्टर्स का इश्यू पूरा भर गया। कंपनी का इश्यू 26 अगस्त को बंद होने वाला है। पहले दिन के कारोबार के अंत में Dreamfolks Services का इश्यू 1.9 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। सबसे ज्यादा बोली रिटेल इनवेस्टर्स कैटेगरी में लगी है। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 7.93 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं HNI के लिए रिजर्व हिस्से में 1.39 गुना बुकिंग हुई है। जबकि QIB के लिए रिजर्व हिस्सा 25% भरा है।
