Durlax Top Surface IPO Listing: डर्लैक्स टॉप सरफेस के शेयरों की बुधवार 26 जून को को दमदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 109 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो इसके इश्यू प्राइस से करीब 60 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि इस आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन करीब 60 फीसदी मुनाफा हुआ है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 68 रुपये था। ग्रे मार्केट से भी कंपनी के शेयरों की ऐसी ही मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे।
डर्लैक्स टॉप सरफेस का आईपीओ 19 से 21 जून के बीच बोली के लिए खुला था। इस IPO को निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। आखिरी दिन तक यह आईपीओ कुल 166.79 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) से मिली थी, जिन्होंने अपने हिस्से के शेयरों को 415.06 गुना सब्सक्राइब किया। वहीं रिटेल निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों को 193.95 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने 48.29 गुना सब्सक्राइब किया।
कंपनी ने अपने IPO के लिए 65 से 68 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था और इनकी फेस वैल्यू 10 रुपये है। इसका लॉट साइज 2000 शेयरों का था। इसका मतलब हे कि निवेशकों को न्यूनतम 2000 शेयरों की बोली लगानी थी।
डर्लैक्स टॉप सरफेस से इस आईपीओ से करीब 40.80 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसमें 28.56 करोड़ रुपये को नए शेयर जारी करके जुटाया गया है। वहीं 12.24 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।
कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 40.80 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 65-68 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। इस आईपीओ के तहत 28.56 करोड़ रुपये तक के 42 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। कंपनी ने बताया कि वह नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि में से 7.50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और 6 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
डर्लैक्स टॉप सरफेस (Durlax Top Surface) एक दशक से अधिक समय से सॉलिड सरफेस के बिजनेस में है। इसने साल 20210 में अपना कारोबार शुरू किया था। कंपनी के दो ब्रांड हैं, लक्सर और एस्पीरॉन। गुजरात मुख्यालय वाली इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 90.84 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 5.05 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।