Ellenbarrie Industrial Gases IPO: एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज फंड जुटाने के लिए आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। यह भारत की सबसे पुरानी इंडस्ट्रियल गैस कंपनियों में से एक है। इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटरों द्वारा 1.44 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। प्रमोटर पदम कुमार अग्रवाल और वरुण अग्रवाल OFS के माध्यम से 72.13 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे।
