Elon Musk Spacex IPO: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क अपनी स्पेस कंपनी स्पेसेक्स का प्रथम सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना बना रहे हैं। इस आईपीओ की तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन समझा जा रहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ जून 2026 में आ सकता है। इसकी तारीख तय करने के लिए मस्क ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति पर भरोसा कर रहे हैं। लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी स्पेसेक्स के आईपीओ के जरिए 50 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश है।
