Get App

Emcure Pharma IPO: पहले दिन मजबूत रिस्पॉन्स, पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Emcure Pharma IPO subscription status day 1: निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,952.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 583 करोड़ पहले ही जुटा लिए हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 5:24 PM
Emcure Pharma IPO: पहले दिन मजबूत रिस्पॉन्स, पूरी तरह सब्सक्राइब हुआ इश्यू
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक यह इश्यू 1.32 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.80 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.37 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,952.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 583 करोड़ पहले ही जुटा लिए हैं।

Emcure Pharma IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.07 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 2.71 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 1.39 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें