पुणे स्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स ने एंकर निवेशकों से 582.6 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आज 2 जुलाई को आईपीओ खुलने से पहले यह रकम जुटाई है। कंपनी ने एक्सचेंजों को सूचित किया कि उसने एंकर निवेशकों को 1008 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से 57,79,850 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। यह आईपीओ कल यानी 3 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,952.03 करोड़ रुपये जुटाने का है।
