Emerald Tyre Manufacturers IPO Subscription 3rd Day: टायर कंपनी एमेराल्ड टायर मैनुफैक्चरर्स के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। खुदरा निवेशकों के दम पर ₹49.26 करोड़ का यह इश्यू अब तक 180 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 75 रुपये यानी 78.95 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 0.68 गुना
खुदरा निवेशक- 259.00 गुना
(आंकड़े खबर लिखे जाने के समय तक)
Emerald Tyre Manufacturers IPO की डिटेल्स
एमेराल्ड टायर मैनुफैक्चरर्स के ₹49.26 करोड़ के आईपीओ में ₹90-₹95 के प्राइस बैंड और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 10 दिसंबर को फाइनल होगा और फिर NSE SME पर 12 दिसंबर को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इस आईपीओ के तहत 47.37 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,99,200 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में करेगी।
Emerald Tyre Manufacturers के बारे में
वर्ष 2002 में बनी एमेराल्ड टायर मैनुफैक्चरर्स टायर बनाती है जिसकी बिक्री "GRECKSTER" ब्रांड के तहत होती है। यह रिसाइलेंट टायर्स, प्रेस बैंड्स, व्हील रिम्स, पीन्यूमैटिक टायर्स और ब्यूटिल ट्यूब्स और फ्लैप्स की बिक्री करती है। इसके प्रोडक्ट्स का अमेरिका, यूएई, रुस, बेल्जियम, जर्मनी, नीदरलैंड, हंगरी, पुर्तगाल, इटली, डेनमार्क, पोलैंड और यूके को होता है। इसके वेयरहाउसेज बेल्जियम, यूएई और यूएसई में भी स्थित हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 4.85 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 8.93 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 12.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 13 फीसदी की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 171.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो अप्रैल-जुलाई 2024 में इसे 4.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 64.93 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।