Emerald Tyre SME IPO: तमिलनाडु स्थित एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का आईपीओ 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 49 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह दिसंबर में दलाल स्ट्रीट पर आने वाला SME सेगमेंट का दूसरा आईपीओ होगा। निवेशकों के पास इसमें 9 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 दिसंबर 2024 को होने की उम्मीद है।
