Get App

Emerald Tyre IPO Subscription: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, 39.53 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Emerald Tyre SME IPO subscription status day 1: रिटेल निवेशकों ने एमराल्ड टायर के आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव लगाया और उन्होंने आवंटित कोटे से 67.4 गुना अधिक शेयर खरीदे। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने आरक्षित हिस्से से 42.7 गुना अधिक बोली लगाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2024 पर 10:03 PM
Emerald Tyre IPO Subscription: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, 39.53 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Emerald Tyre IPO: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

Emerald Tyre IPO: एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स के आईपीओ को निवेशकों की ओर से पहले दिन ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। आज 5 दिसंबर को यह पब्लिक इश्यू 39.53 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ में रिटेल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने मजबूत दिलचस्पी दिखाई है। NSE पर सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार निवेशकों ने गुरुवार को 1.02 लाख आवेदनों के माध्यम से 14.7 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किया, जबकि ऑफर साइज 37.21 लाख शेयर था।

रिटेल निवेशकों ने एमराल्ड टायर के आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव लगाया और उन्होंने आवंटित कोटे से 67.4 गुना अधिक शेयर खरीदे। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने आरक्षित हिस्से से 42.7 गुना अधिक बोली लगाई। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अलग रखे गए हिस्से में कम प्रतिक्रिया देखी गई, जो 0.52 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ।

Emerald Tyre IPO के बारे में

एमराल्ड टायर मैन्युफैक्चरर्स का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 49 करोड़ रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 9 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 दिसंबर 2024 को होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें