Enser Communications IPO Listing: एनसर कम्युनिकेशंस के आईपीओ ने निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर शुक्रवार 22 मार्च को अपने 70 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले महज 2 रुपये के प्रीमियम के साथ 72 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। एनसर कम्युनिकेशंस का आईपीओ, SME रूट के जरिए आया था और इसके शेयर NSE के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग के तुरंत बाद इसके शेयरों में कमजोरी देखी गई और इसका भाव करीब 2.71 फीसदी गिरकर 70.05 रुपये के भाव पर आ गया। यह लगभग इसके इश्यू प्राइस के बराबर है।
