Entero Healthcare Solutions जल्द ला रही है IPO, ड्राफ्ट पेपर किए फाइल

साल 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी द्वारा स्थापित एंटरो हेल्थकेयर ​की वित्त वर्ष 2022-23 में परिचालन आय 2,522.07 करोड़ रुपये रही थी। ऑर्बीमेड एशिया III मॉरीशस की एंटरो हेल्थकेयर सॉल्युशंस में 58.70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रसीद यूनो फैमिली ट्रस्ट कंपनी में दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास 20.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स, जैफरीज इंडिया, JM फाइनेंशियल और SBI कैपिटल मार्केट्स मर्चेंट बैंकर होंगे

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 6:10 PM
वित्त वर्ष 2022-23 में Entero Healthcare का रेवेन्यु सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3300 करोड़ रुपये रहा था।

हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूटर एंटरो हेल्थकेयर सॉल्युशंस (Entero Healthcare Solutions) ने 13 सितंबर को पूंजी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास IPO के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया। आईपीओ में कंपनी की ओर से 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रमोटर प्रभात अग्रवाल, ऑर्बीमेड एशिया III मॉरीशस और प्रेम सेठी सहित 19 सेलिंग शेयरहोल्डर्स की ओर से 85.57 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। अमेरिका स्थित हेल्थकेयर-फोकस्ड निवेश फर्म ऑर्बीमेड के स्वामित्व वाले कॉर्पोरेट प्रमोटर ऑर्बीमेड एशिया III मॉरीशस की एंटरो हेल्थकेयर सॉल्युशंस में 58.70 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं व्यक्तिगत प्रमोटर प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी के पास कंपनी में 11.38 प्रतिशत और 6.46 प्रतिशत शेयर हैं।

प्रसीद यूनो फैमिली ट्रस्ट (ट्रस्टी सुरभि सिंह और यूनिवर्सल ट्रस्टी के माध्यम से) कंपनी में दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक है, जिसके पास 20.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ROC (Registrar of Companies) के साथ रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले एंटरो हेल्थकेयर प्राइवेट प्लेसमेंट, तरजीही आवंटन या राइट्स इश्यू के माध्यम से 200 करोड़ रुपये का फंड जुटाने पर विचार कर सकती है।

IPO से कमाई का कैसे करेगी इस्तेमाल


ताजा इक्विटी शेयरों को जारी कर होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से 123.7 करोड़ रुपये के कर्ज चुकाने और 600 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों के लिए करेगी। शेष धनराशि का इस्तेमाल अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ इनीशिएटिव्स के लिए किया जाएगा। आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स, जैफरीज इंडिया, JM फाइनेंशियल और SBI कैपिटल मार्केट्स मर्चेंट बैंकर होंगे।

Zaggle Prepaid IPO : पहले दिन निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 19% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

कितना है रेवेन्यु

साल 2018 में प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी द्वारा स्थापित एंटरो हेल्थकेयर ​की वित्त वर्ष 2022-23 में परिचालन आय 2,522.07 करोड़ रुपये रही थी। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 11.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का घाटा 29.44 करोड़ रुपये था। हालांकि वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यु सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3300 करोड़ रुपये रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।