ESAF Small Finance Bank IPO : ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अंतिम दिन तक यह इश्यू 73.15 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 422.3 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 5.77 करोड़ शेयर हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक का मकसद अपर प्राइस बैंड के हिसाब से IPO के जरिये 463 करोड़ रुपये जुटाना है। बैंक ने ऑफर में 390.70 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 72.30 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) भी है। इस ऑफर के लिए प्राइस बैंड 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
