Get App

Esconet Tech IPO: दूसरे ही दिन 42 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट को दोगुना लाभ की उम्मीद

Esconet Technologies IPO: सुपरकंप्यूटिंग से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक (IPO) में निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज 19 फरवरी को बोली खुलने के दूसरे दिन तक इश्यू को 42.33 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 19, 2024 पर 3:23 PM
Esconet Tech IPO: दूसरे ही दिन 42 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट को दोगुना लाभ की उम्मीद
Esconet Technologies IPO: एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मंगलवार, 20 फरवरी को बंद होगा

Esconet Technologies IPO: सुपरकंप्यूटिंग से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक (IPO) में निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आज 19 फरवरी को बोली खुलने के दूसरे दिन तक इश्यू को 42.33 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। यह आईपीओ 16 फरवरी को बोली के लिए खुला था और उस दिन यह बोली बंद होने तक 9.27 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी अपने आईपीओ से करीब 28.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ मंगलवार, 20 फरवरी को बंद होगा।

कंपनी को रिटेल कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्से में 68.77 गुना अधिक और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के कैटेगरी में 35.26 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी को 1.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

एस्कोनेट टेक्नोलॉजीज आईपीओ का आवंटन 21 फरवरी को होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 23 फरवरी 2024 को एनएसई एसएमई पर होगी।

Esconet Technologies IPO GMP Today

सब समाचार

+ और भी पढ़ें