Get App

Essen Speciality Films IPO : 23 जून को खुलने वाला है इश्यू, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Essen Speciality Films के आईपीओ के लिए कंपनी ने 101-107 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी इस आईपीओ के जरिए 66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक इस आईपीओ में 27 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 21, 2023 पर 3:53 PM
Essen Speciality Films IPO : 23 जून को खुलने वाला है इश्यू, निवेश से पहले जान लें प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल
Essen Speciality Films का आईपीओ 23 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Essen Speciality Films IPO : प्लास्टिक प्रोडक्ट्स बनाने और एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी Essen Speciality Films का आईपीओ 23 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 101-107 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी इस आईपीओ के जरिए 66 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशक इस आईपीओ में 27 जून तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 46.99 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 15 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत होगी। कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान के लिए करेगी। इसके अलावा, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी फंड का उपयोग होगा।

इस आईपीओ के लिए 1200 शेयरों का लॉट साइज रखा गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को कम से कम 128,400 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 3 जुलाई को फाइनल होगा। वहीं, असफल निवेशकों को 4 जुलाई को रिफंड मिल जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 6 जुलाई को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें