Exxaro Tiles IPO: वेट्रीफाइड टाइल्स (Vitrified tiles) बनाने वाली कंपनी Exxaro Tiles ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की इश्यू प्राइस 118-120 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ इश्यू 4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त 2021 को बंद होगा।
Exxaro Tiles IPO: वेट्रीफाइड टाइल्स (Vitrified tiles) बनाने वाली कंपनी Exxaro Tiles ने अपने प्रस्तावित आईपीओ की इश्यू प्राइस 118-120 रुपए प्रति शेयर तय की है। ये आईपीओ इश्यू 4 अगस्त को खुलकर 6 अगस्त 2021 को बंद होगा।
Exxaro Tiles के इस आईपीओ के तहत 1,34,24,000 इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसमें 1,11,86,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। इसके साथ ही 22,38,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल होगा। ऑफर फॉर सेल में दीक्षित कुमार पटेल (Dixitkumar Patel) अपने शेयर बेचेंगे।
इस ऑफर में 2,68,500 शेयर कंपनी के कर्मचारियों को लिए रिजर्व होंगे। आईपीओ की लॉट साइज 125 शेयरों और उसके गुणांक में है। इस आईपीओ के फ्रेश इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल 50 करोड़ रुपए के कर्ज के भुगतान और 45 करोड़ रुपए के वर्किंग कैपिटल जरूर को पूरा करने में किया जाएगा।
Exxaro Tiles के पास दो प्लांट हैं जिनकी कुल प्रोडक्शन कैपेसिटी लगभग 1.2 करोड़ स्क्वेयर मीटर की है। इसके प्लांट गुजरात के वडोदरा और हिम्मतनगर में हैं। इसके पास 120 एकड़ जमीन और प्रति वर्ष 94 लाख स्कवेयर मीटर की इंस्टॉल्ड प्रोडक्शन कैपेसिटी है।
कंपनी का एक वर्ष पहले रेवेन्यू लगभग 244 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 11.26 करोड़ रुपये का था। IPO के लिए पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स बुक लीड रनिंग मैनेजर है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।