First Cry IPO: घाटे में हैं सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि, रतन टाटा कमाएंगे 5 गुना मुनाफा

First Cry IPO: फर्स्ट क्राई ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने बताया कि वह अपने शेयरों को 440 रुपये से 465 रुपये के भाव पर बेचेगी। इस भाव पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई निवेशकों को नुकसान होगा, जिन्होंने पिछले साल में कंपनी में निवेश किया था

अपडेटेड Aug 01, 2024 पर 4:30 PM
First Cry IPO: सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने फर्स्ट क्राई के 2 लाख शेयर खरीदे थे

First Cry IPO: फर्स्ट क्राई ने अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने बताया कि वह अपने शेयरों को 440 रुपये से 465 रुपये के भाव पर बेचेगी। इस भाव पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सहित कई निवेशकों को नुकसान होगा, जिन्होंने पिछले साल में कंपनी में निवेश किया था। इनमें मणिपाल ग्रुप के रंजन पई, फायरसाइड वेंचर्स के फाउंडर कंवलजीत सिंह और मैरिको के हर्ष मारीवाला भी शामिल है। हालांकि इनमें से कोई भी निवेशक IPO में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहा है।

सचिन तेंदुलकर सहित इन सभी निवेशकों ने पिछले साल 487.44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर फर्स्ट क्राई में निवेश किया था। हालांकि इसका आईपीओ प्राइस अब 440 से 465 रुपये तय हुआ है, जो इससे कम है। इसके चलते ये निवेशक अब घाटे में आ जाएंगे।

हालांकि दूसरे कई ऐसे भी निवेशक हैं, जिनको इस आईपीओ में बंपर फायदा होने जा रहे है। इनमें सबसे ऊपर टाटा संस के चेयरमान रतन टाटा का नाम है, जिनके पास कंपनी 77,900 शेयर है। उन्होंने इन शेयरों को 84.72 रुपये के औसत भाव पर खरीदा था। आईपीओ में रतन टाटा अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं, इसका मतलब है कि वे अपने निवेश करीब 5 गुना रिटर्न लेकर कंपनी से निकल रहे हैं।


महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी इस IPO से बड़ा लाभ होगा, जिसके पास फर्स्टक्राई की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसने फर्स्टक्राई के शेयरों को 77.96 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदा था और उसे अपने निवेश पर करीब 6 गुना का रिटर्न मिलेगा। पिछले एक साल में आए नए निवेशकों को छोड़ दें तो, कंपनी के अधिकतर निवेशक लाभ कमा रहे हैं, चाहे वे आईपीओ में अपन शेयर बेच रहे हों या नहीं।

IPO से पहले पिछले साल आयोजित फंडिंग राउंड में तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने फर्स्ट क्राई के 2 लाख शेयर खरीदे थे। इनके अलावा हर्ष मारीवाला के फैमिली ऑफिस, शार्प वेंचर्स ने 20.5 लाख शेयर, रंजन पई के फैमिली ऑफिस ने 51.3 लाख शेयर, कंवलजीत सिंह ने 3,07,730 शेयर, इंफोसिस के को-फाउंडर क्रिस गोपालकृष्णन ने 615,460 शेयर और डीएसपी के फाउंडर हेमेंद्र कोठारी ने 820,614 शेयर खरीदे थे।

यह भी पढ़ें- Hot Stocks: 5-6 हफ्तों के लिए करना चाहते हैं निवेश? इन तीन स्टॉक्स में एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।