Get App

FirstCry IPO 6 अगस्त को होगा ओपन, प्राइस बैंड हुआ तय

FirstCry IPO Details: FirstCry IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। FirstCry में प्रेमजी इनवेस्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सॉफ्टबैंक सहित अन्य एंटिटीज का पैसा लगा हुआ है। पिछले प्राइवेट फंडिंग राउंड में इसकी वैल्यूएशन 2.8 अरब डॉलर आंकी गई थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 9:05 AM
FirstCry IPO 6 अगस्त को होगा ओपन, प्राइस बैंड हुआ तय
FirstCry शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 13 अगस्त को होगी।

FirstCry IPO: ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न फर्स्टक्राय का IPO 6 अगस्त को खुल रहा है और 8 अगस्त को क्लोज होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 440-465 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 32 शेयर है।एंकर निवेशक 5 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 13 अगस्त को होगी। FirstCry बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है। IPO में 1,666 करोड़ रुपये के 3.58 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 2,527.73 करोड़ रुपये के 5.44 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी कुल 4,193.73 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

FirstCry में प्रेमजी इनवेस्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सॉफ्टबैंक सहित अन्य एंटिटीज का पैसा लगा हुआ है। पिछले प्राइवेट फंडिंग राउंड में इसकी वैल्यूएशन 2.8 अरब डॉलर आंकी गई थी। फिलहाल, फर्स्टक्राय में सॉफ्टबैंक की 25.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि ब्रेनबीज सॉल्यूशंस और महिंद्रा की 10.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। एसवीएफ फ्रॉग (केमैन) लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, TPG, पीआई ऑपर्च्युनिटीज और नेक्स्टजेन उन निवेशकों में शामिल हैं, जो OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

FirstCry IPO में रिजर्व हिस्सा

FirstCry IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO के लिए Kotak Mahindra Capital Company, Morgan Stanley India Company Pvt Ltd, Bofa Securities India Limited, Jm Financial Limited and Avendus Capital Pvt Ltd बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें