Five Star Business Finance IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के आईपीओ को आखिरी दिन भी निवेशकों का बेहतर रिस्पांस नहीं मिल रहा है। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा महज 9 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। सिर्फ क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा ही ओवरसब्सक्राइब हुआ है। अगर इस इश्यू को निवेशकों का रिस्पांस बेहतर नहीं हुआ तो यह आईपीओ रद्द हो सकता है यानी कि योजना के मुताबिक इसके शेयरों की लिस्टिंग नहीं पाएगी। 1960 करोड़ रुपये का यह ऑफर फॉर सेल इश्यू 9 नवंबर को खुला था। इस इश्यू के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड और 31 शेयरों का लॉट साइज है।
