Get App

Five Star Business Finance IPO: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट, GMP आया इश्यू प्राइस के नीचे, जानें डिटेल

Five Star IPO Allotment Status: अलॉटमेंट से पहले फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में अपने 474 रुपये के इश्यू प्राइस से 1-2% के कम भाव पर कारोबार कर रहे थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:14 PM
Five Star Business Finance IPO: आज होगा शेयरों का अलॉटमेंट, GMP आया इश्यू प्राइस के नीचे, जानें डिटेल
Five Star Business Finance का IPO सिर्फ 70% सब्सक्राइब हुआ था

Five Star IPO Allotment Status: एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) अपने शेयरों को अलॉटमेंट आज यानी गुरुवार 17 नवंबर की शाम में कर सकती है। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का 1960 करोड़ रुपये का आईपीओ 9-11 नवंबर के बीच खुला था। हालांकि यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका था और इसे निवेशकों से सिर्फ 70% सब्सक्रिप्शन ही मिला था। जिन निवेशकों ने फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के IPO के लिए बोली लगाया है, वे अपने अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे बस 3 स्टेप्स में अपने शेयर अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

  • https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम 'फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस' चुनें।
  • एप्लीकेशन नंबर या PAN भरें।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें