Nykaa IPO: कंपनी की बॉस और पूर्व इनवेस्टमेंट बैंकर फाल्गुनी नायर बनेंगी बिलिनेयर स्टार्टअप CEO

Nykaa देश में ब्यूटी प्रोडक्ट्स की टॉप ई-कॉमर्स साइट के तौर पर उभरी है

अपडेटेड Aug 03, 2021 पर 7:56 PM
Story continues below Advertisement

Nykaa  IPO: इनवेस्टमेंट बैंकर रह चुकी फाल्गुनी नायर ने वर्षों तक भारतीय कंपनियों के फाउंडर्स को स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले यूरोप और अमेरिका में रोड शो के जरिए इनवेस्टर्स को आकर्षित करने का रास्ता बताया है। फाल्गुनी अब खुद अपने स्टार्टअप को एक बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) तक ला चुकी हैं।

उनकी कंपनी Nykaa ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए देश की टॉप ई-कॉमर्स साइट्स में शामिल है। इसने हाल ही में पब्लिक ऑफर लाने के लिए SEBI के पास डॉक्युमेंट्स जमा किए हैं।

Devyani International के IPO का सही प्राइस, चॉयस ब्रोकिंग ने दी सब्सक्राइब रेटिंग

ब्लूमबर्ग न्यूज ने इसका वैल्यूएशन 4 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान दिया है।

Nykaa की शुरुआत 2012 में हुई थी। कंपनी अब ब्यूटी प्रोडक्ट्स के 2,500 से अधिक ब्रांड्स की पेशकश करती है। वेबसाइट, ऐप्स और 70 से अधिक फिजिकल स्टोर्स के साथ कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में लगभग 33 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू हासिल किया था। यह अब प्रॉफिट में चल रही है।

यह देश में लिस्टिंग वाली ऐसी पहली यूनिकॉर्न होगी जिसकी अगुवाई एक महिला करती हैं। फाल्गुनी के पास उनके पति और दो बच्चों सहित कंपनी में लगभग आधी हिस्सेदारी है। इसका मतलब है कि उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू 2 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है।


फाल्गुनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे कड़ी मेहनत करने वाले फाउंडर्स से प्रेरणा मिली है। हम एक डिस्काउंट स्टोर नहीं बनना चाहते थे। हमारा उद्देश्य सही प्रोडक्ट को पूरी कीमत पर बेचने का है।"

Nykaa ने हाल ही में पुरुषों के प्रोडक्ट्स के लिए भी एक ऐप शुरू की है। फाल्गुनी मानती हैं कि कंपनी को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।