IPO News: खुल गया चार कंपनियों का आईपीओ, किसमें लगाएं पैसे? ये है ब्रोकरेज का रुझान

IPO News: आईपीओ मार्केट में बहार दिख रही है। आज एक- दो नहीं, चार कंपनियों के आईपीओ में निवेश का मौका है। इसमें एक आईपीओ टाटा का है जो 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी का इश्यू लेकर आया है। इसके अलावा एक आईपीओ फेडरल बैंक (Federal Bank) की सब्सिडियरी का है। अब सवाल उठता है कि किस आईपीओ में पैसे लगाएं और किसमें नहीं, इसे लेकर ब्रोकरेज का रुझान यहां दिया जा रहा है

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
आज जो आईपीओ- टाटा टेक आईपीओ (Tata Tech IPO), फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) खुले हैं; उनमें 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे।

IPO News: आईपीओ मार्केट में बहार दिख रही है। आज एक- दो नहीं, चार कंपनियों के आईपीओ में निवेश का मौका है। इसमें एक आईपीओ टाटा का है जो 19 साल बाद अपनी किसी कंपनी का इश्यू लेकर आया है। इसके अलावा एक आईपीओ फेडरल बैंक (Federal Bank) की सब्सिडियरी का है। आज जो आईपीओ- टाटा टेक आईपीओ (Tata Tech IPO), फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज (Fedbank Financial Services), फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) और गांधार ऑयल रिफाइनरी (Gandhar Oil Refinery) खुल रहे हैं; उनमें 24 नवंबर तक पैसे लगा सकेंगे। अब सवाल उठता है कि किस आईपीओ में पैसे लगाएं और किसमें नहीं, इसे लेकर ब्रोकरेज का रुझान यहां दिया जा रहा है।

Tata Technologies

टाटा टेक के 3,042.51 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इसके तहत 6.08 करोड़ शेयरों की बिक्री होगी जो इसके पेड-अप कैपिटल का 15 फीसदी है। आईपीओ के लिए 475-500 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी की वैल्यू 20,283 करोड़ रुपये है। IDBI कैपिटल, रिलायंस सिक्योरिटीज, अरिहंत कैपिटल और मेहता इक्विटीज के एनालिस्ट्स ने हेल्दी बिजनेस प्रॉस्पेक्ट्स, मजबूत पैरेंटेज, बेहतर वित्तीय सेहत के साथ-साथ मार्जिन और रेश्यो में सुधार के चलते आईपीओ को सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

Tata Tech IPO: टाटा मोटर्स के शेयरधारकों की मौज, एक साथ 2 कैटेगरी में लगा सकेंगे बोली


Fedbank Financial Services

फेडरल बैंक की NBFC इकाई फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के 1,092.26 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 133-140 रुपये का प्राइस बैंड है। इस इश्यू के तहत फेडबैंक 600.77 करोड़ रुपये के 4.29 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और बाकी 492.26 करोड़ रुपये के 3.51 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिकेंगे। ब्रोकरेज फर्मों आनंद राठी और स्टॉक्सबॉक्स ने सही वैल्यूएशन और देश में NBFC सेगमेंट में तीसरी सबसे अधिक AUM ग्रोथ के चलते इस इश्यू को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। हालांकि निर्मल बैंग आईपीओ को नेचुरल रेटिंग दी है क्योंकि वित्त वर्ष 2023 में इसका RoA 2.3 फीसदी रहा जबकि पियर एवरेज 3.4 फीसदी रहा।

Gandhar Oil Refinery

मिनरल ऑयल और पैराफिन ऑयल जैसी वाइट ऑयल बनाने वाली गांधार ऑयल रिफाइनरी का आईपीओ 500.69 करोड़ रुपये का है। इस इश्यू के तहत 302 करोड़ रुपये मूल्य के 1.78 करोड़ नए शेयर जारी होंगे और 198.69 करोड़ रुपये के 1.17 करोड़ शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। इस इश्यू के लिए 160-169 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। ब्रोकरेज के रुझान की बात करें तो बीपी वेल्थ, स्वास्तिक इनवेस्टमार्ट और स्टॉक्सबॉक्स ने मजबूत वित्तीय सेहत, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार, बढ़ते विदेशी कारोबार और फेयर वैल्यूएशन के चलते इश्यू को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है।

Flair Writing Industries

फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के 593 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 292 करोड़ रुपये के 96.05 लाख नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 301 करोड़ रुपये के 99.01 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। इश्यू के लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। ब्रोकरेज फर्म चॉइस ब्रोकिंग, आनंद राठी और स्टॉक्सबॉक्स ने अच्छी वित्तीय स्थिति, उचित वैल्यूएशन और राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स इंडस्ट्री में मजबूत उपस्थिति के चलते इश्यू को 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है।

Flair Writing IPO : 593 करोड़ के आईपीओ में निवेश करें या नहीं? जानिए रिस्क फैक्टर्स और एक्सपर्ट्स की राय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।