IPO News: ₹3,844 करोड़ के दो आईपीओ, किसमें लगाएंगे बोली? ग्रे मार्केट में कौन अधिक दमदार, चेक करें पूरी डिटेल्स

Mainboard IPO: सोमवार को आईपीओ निवेशकों के पास दो इश्यू में पैसे लगाने का मौका मिलेगा। हालांकि कुल ₹3,844 करोड़ के इन दो आईपीओ में निवेश से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि इन दोनों के कंपनियों का कारोबार कैसा है, वित्तीय सेहत कैसी है और ग्रे मार्केट से इन्हें लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं। इन सबकी पूरी डिटेल्स यहां दी जा रही है

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 4:01 PM
Story continues below Advertisement
Mainboard IPO: 9 फरवरी को मेनबोर्ड यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग के लिए दो कंपनियों-फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) और अये फाइनेंस (Aye Finance) के कुल मिलाकर ₹3,844 करोड़ के आईपीओ खुलेंगे।

Mainboard IPO: 9 फरवरी को मेनबोर्ड यानी बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग के लिए दो कंपनियों-फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics) और अये फाइनेंस (Aye Finance) के आईपीओ खुलेंगे। इन दोनों के कुल मिलाकर ₹3,844 करोड़ के आईपीओ में 9-11 फरवरी के बीच बोली लगा सकेंगे। इन दोनों में ही 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 10% खुदरा निवेशकों और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से ₹18 यानी 2.00% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं तो अये फाइनेंस की कोई एक्टिविटी ही नहीं दिख रही यानी कि फ्रैक्टल ग्रे मार्केट में अधिक मजबूत है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। इन दोनों ही आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की मार्केट में 16 फरवरी को एंट्री होगी।

Fractal Analytics IPO

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का ₹2834 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹857-₹900 और लॉट साइज 16 शेयरों का है। एंप्लॉयीज को हर शेयर पर ₹85 का डिस्काउंट मिलेगा। इस इश्यू के तहत ₹1,023 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे तो साथ ही ₹1 की फेस वैल्यू 2,01,15,555 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। बता दें कि फ्रैक्टल एनालिटिक्स एक वैश्विक एंटरप्राइज एआई और एनालिटिक्स कंपनी है जो कंपनियों को अधिक बेहतर फैसले लेने में मदद करती है। इसका कारोबार दो अहम सेगमेंट्स-फ्रैक्टलडॉटएआई (Fractal.ai) और फ्रैक्टल अल्फा (Fractal Alpha) में है। इसके सिटीबैंक, फ्रेंकलिन टेंपलटन, नेस्ले और फिलिप्स जैसे दिग्गज क्लाइंट्स हैं।


इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹194.40 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2024 में यह ₹54.70 करोड़ के घाटे में आ गई जिससे उबरकर यह फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹220.60 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में पहुंच गई। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और सालाना 17% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹2,816.20 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹70.90 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹1,594.30 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹274.60 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,937.10 करोड़ पड़े थे।

Aye Finance IPO

अये फाइनेंस का ₹1,010 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹122-₹129 और लॉट साइज 116 शेयरों का है। इस इश्यू के तहत ₹710 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे तो साथ ही ₹2 की फेस वैल्यू 2,32,55,813 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। बता दें कि अये फाइनेंस एक एनबीएफसी है दो सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन मुहैया कराती है।

इसके वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹39.87 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में बढ़कर ₹171.68 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2025 में ₹175.25 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम लगातार बढ़ी और सालाना करीब 53% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹1,504.99 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2025 में कंपनी को ₹64.60 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹863.02 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हो चुका है। सितंबर 2025 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹5,218.50 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,689.58 करोड़ पड़े थे।

Clean Max IPO: टेमासेक का बिग प्लान, इन निवेशकों के साथ मिलकर आईपीओ से पहले ही ₹1500 करोड़ डालने की तैयारी

Fractal Analytics के वैल्यूएशंस पर क्या है एनालिस्ट्स की राय; लगाना चाहिए पैसा?

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।