गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ 5 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस पब्लिक इश्यू में 9 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। यह एक NSE SME आईपीओ है, जिसके जरिए कंपनी का इरादा 125.23 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इश्यू के लिए 181-190 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ के तहत 125.23 करोड़ रुपये के 65.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
