Get App

Gaudium IVF and Women Health लेकर आएगी IPO, रहेंगे 1.83 करोड़ नए शेयर

Gaudium IVF and Women Health IPO से हासिल पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए IVF केंद्रों की स्थापना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और FMCG प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए करेगी। अप्रैल-सितंबर 2024 यानि 6 महीनों की अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 31.7 करोड़ रुपये रहl

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 9:19 AM
Gaudium IVF and Women Health लेकर आएगी IPO, रहेंगे 1.83 करोड़ नए शेयर
Gaudium IVF and Women Health साल 2015 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

Gaudium IVF and Women Health IPO: नई दिल्ली स्थित इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने वाली गौडियम IVF एंड वुमन हेल्थ अपना पब्लिक इश्यू लाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट दाखिल कर दिया है। कंपनी साल 2015 में इनकॉरपोरेट हुई थी। डॉ. मनिका खन्ना इसकी प्रमोटर हैं। गौडियम IVF की पूरे भारत में मोजूदगी है। यह 7 हब और 28 स्पोक सहित 30 से अधिक लोकेशंस के माध्यम से सर्विसेज उपलब्ध कराती है।

गौडियम IVF IPO में 1.83 करोड़ नए इक्विटी शेयर रहेंगे। साथ ही प्रमोटर की ओर से 25.31 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहेगा। IPO से हासिल पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए IVF केंद्रों की स्थापना, वर्किंग कैपिटल जरूरतों और FMCG प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए करेगी। सारथी कैपिटल एडवायजर्स को IPO के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

कितने मुनाफे में है Gaudium IVF

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो गौडियम IVF का वित्त वर्ष 2024 के लिए शुद्ध मुनाफा 16.6 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 22.7 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 20.9 प्रतिशत बढ़कर 53.5 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-सितंबर 2024 यानि 6 महीनों की अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 8.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 31.7 करोड़ रुपये रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें