Gaudium IVF IPO: फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर Gaudium IVF के आईपीओ का प्राइस बैंड हुआ तय, जानिए कब खुलेगा आईपीओ?

Gaudium IVF IPO: आईपीओ के जरिए कंपनी बाजार से ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। इस आईपीओ में रिटेल निवेशक कम से कम 189 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम ₹14,931 निवेश करने होंगे

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
यह IPO 20 फरवरी से खुलेगा

Gaudium IVF IPO: नई दिल्ली बेस्ड फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर Gaudium IVF & Women’s Health ने अपने आगामी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड और तारीखों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने ₹75-79 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपने आईपीओ के जरिए कंपनी बाजार से ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी में है, जिसमें नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा प्रमोटर की हिस्सेदारी की बिक्री भी शामिल है।

IPO की महत्वपूर्ण तारीखें

IPO खुलने की तारीख: 20 फरवरी


बंद होने की तारीख: 24 फरवरी

अलॉटमेंट: 25 फरवरी

लिस्टिंग: 27 फरवरी

रिटेल निवेशक कम से कम 189 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए न्यूनतम ₹14,931 निवेश करने होंगे।

कैसे होगा आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल

कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाले ₹165 करोड़ में से ₹90 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाएगी। आईपीओ से मिले ₹50 करोड़ की राशि का उपयोग देशभर में नए आईवीएफ (IVF) सेंटर स्थापित करने के लिए किया जाएगा। कंपनी की योजना वित्त वर्ष 2027 से 2029 के बीच 19 नए सेंटर खोलने की है। ₹20 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी के पुराने कर्ज को खत्म करने के लिए होगा। बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

अब कंपनी के बारे में जानिए

Gaudium IVF वर्तमान में 'हब और स्पोक' मॉडल पर काम करती है। कंपनी के पास अभी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और श्रीनगर जैसे शहरों में 7 मुख्य केंद्र और 28 सहयोगी केंद्र हैं। कंपनी का लक्ष्य आईवीएफ और फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के प्रति जागरूकता फैलाना और अपनी पहुंच को देश के कोने-कोने तक ले जाना है।

वर्तमान में कंपनी की पूरी बागडोर डॉ. मनिका खन्ना के हाथ में है, जिनकी हिस्सेदारी 99.32 प्रतिशत है। इस आईपीओ में वह ऑफर-फॉर-सेल के जरिए अपने ₹75 करोड़ के शेयर बेच रही हैं। आईपीओ के बाद कंपनी में उनकी हिस्सेदारी घटकर 70.73 प्रतिशत रह जाएगी। इस पूरे आईपीओ का मैनेजमेंट 'सारथी कैपिटल एडवाइजर्स' कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।