Get App

Globe Civil Projects IPO: 1 जुलाई को होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा?

Globe Civil Projects IPO: ₹119 करोड़ के IPO को 80.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल में जहां 53.67 गुना वहीं NII कोटे में 143.14 गुना सब्सक्रिप्शन रहा। योग्य संस्थागत खरीदार कोटे को 82.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।Globe Civil Projects IPO मंगलवार, 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 10:09 PM
Globe Civil Projects IPO: 1 जुलाई को होगी लिस्टिंग, लेटेस्ट GMP से जानिए कितना हो सकता है मुनाफा?
Globe Civil Projects IPO का आवंटन 27 जून को फाइनल कर दिया गया था

Globe Civil Projects IPO: ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद अब कंपनी के शेयर लिस्ट होने के लिए तैयार है। यह IPO 24 जून से 26 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। ₹119 करोड़ के IPO को 80.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल में जहां 53.67 गुना वहीं NII कोटे में 143.14 गुना सब्सक्रिप्शन रहा। योग्य संस्थागत खरीदार कोटे को 82.13 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। Globe Civil Projects IPO मंगलवार, 1 जुलाई को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। लिस्टिंग से पहले ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स का GMP जबरदस्त चल रहा है। निवेशकों को अच्छा-खासा लिस्टिंग गेन देखने को मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस और क्या है लेटेस्ट GMP।

इस IPO का प्राइस बैंड ₹71 प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी का IPO पूरी तरह से ₹119 करोड़ के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई OFS नहीं है। ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स ने आईपीओ से मिले पैसों को उपयोग वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं, कैपेक्स और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करने का प्रस्ताव किया है।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Globe Civil Projects IPO का आवंटन 27 जून को फाइनल कर दिया गया था। निवेशक NSE, BSE या केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइटों पर अपने IPO अलॉटमेंट का स्टेटस देख सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से स्टेटस चेक कर सकते हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें