Get App

GNG Electronics IPO: पहले ही घंटे में आईपीओ 100% सब्सक्राइब, GMP से 44% मुनाफे का संकेत, क्या करना चाहिए निवेश?

GNG Electronics IPO: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स का 460 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 23 जुलाई को खुलने के बाद महज एक घंटे में पूरा सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन इस आईपीओ को कुल 9 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 8:30 PM
GNG Electronics IPO: पहले ही घंटे में आईपीओ 100% सब्सक्राइब, GMP से 44% मुनाफे का संकेत, क्या करना चाहिए निवेश?
GNG Electronics IPO: इस आईपीओ का कुल साइज 460 करोड़ रुपये है

GNG Electronics IPO: जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स का 460 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) बुधवार 23 जुलाई को खुलने के बाद महज एक घंटे में पूरा सब्सक्राइब हो गया। पहले दिन इस आईपीओ को 9 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है। GNG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO को सबसे अधिक बोली नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) की कैटेगरी में मिली है, जो अब तक 18 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ है। वहीं रिटेल निवेशकों की कैटेगरी 9 गुना भर चुकी है।

GNG इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 23 से 25 जुलाई तक बोली के लिए खुला रहेगा। आईपीओ के लिए शेयर का प्राइस बैंड 225 रुपये से 237 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक कम से कम 63 शेयरों और फिर उसके मल्टीपल में आवेदन कर सकते हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी सिरे पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,700 करोड़ रुपये से अधिक आंका जा रहा है।

ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त हलचल

जानकारों के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में GNG इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GPM) फिलहाल 44 फीसदी चल रहा है। इसका मतलब है कि फिलहाल ग्रे मार्केट इस शेयर के आईपीओ प्राइस से करीब 44 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें