Get App

Go Digit IPO : फेयरफैक्स के निवेश वाली कंपनी इसी सप्ताह जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर, ला सकती है 5,000 करोड़ का इश्यू

Go Digit Insurance के IPO में नए इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2022 पर 8:41 AM
Go Digit IPO : फेयरफैक्स के निवेश वाली कंपनी इसी सप्ताह जमा करेगी ड्राफ्ट पेपर, ला सकती है 5,000 करोड़ का इश्यू
गो डिजिट इंश्योरेंस के आईपीओ में कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 30,000-35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है

Go Digit Insurance IPO : फेयरफैक्ट (Fairfax) के निवेश वाली गो डिजिट इंश्योरेंस इस सप्ताह आईपीओ (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर सकती है। बेंगलुरू बेस्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के 15 फीसदी इक्विटी जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है। सीएनबीसी टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

Go Digit Insurance के IPO में नए इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हो सकते हैं।

कंपनी की वैल्यू 35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान

गो डिजिट आईपीओ के नए इश्यू के जरिये 1,250 करोड़ रुपये और ओएफएस से 3,750 करोड़ रुपये जुटाए जाने का अनुमान है। गो डिजिट इंश्योरेंस के आईपीओ में कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 30,000-35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें