GR Infraprojects IPO: रोड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPF) कंपनी का IPO 7 जुलाई को लॉन्च होगा। कंपनी इश्यू के जरिए 1,15,08,704 इक्विटी शेयर जारी करेगी। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 828-837 रुपए तय किया गया है। यह प्राइस बैंड 5 रुपए फेस वैल्यू का 165.60-167.40 गुना है।
यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। इसमें प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप और इनवेस्टर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
इस IPO के जरिये GRIL से इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड और इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड 1 एग्जिट कर जाएंगे। यानी ये दोनों फंड्स अपनी पूरी हिस्सेदारी 95.73 लाख शेयर इस IPO में बेच देंगे। इनके अलावा कंपनी के इंवेस्टर प्रदाप अग्रवाल भी अपने 5 लाख इक्विटी शेयर में से कुछ शेयर बेचेंगे।