Greaves Electric Mobility IPO: ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के बोर्ड ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (GEML) के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल होगा। 1 दिसंबर 2024 को लिया गया यह निर्णय GEML के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। आईपीओ मार्केट कंडीशन, रेगुलेटरी अप्रुवल और अन्य जरूरी फैसलों के अनुसार लाया जाएगा।
