Get App

Happy Forgings IPO : 19 दिसंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए कंपनी से जुड़ी तमाम डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर पारितोष कुमार गर्ग (HUF) 49.2 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे और शेष 22.4 लाख शेयर इनवेस्टर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड - III द्वारा बेचे जाएंगे। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटरों की 88.24 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी शेयर इनवेस्टर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड - III के पास हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 5:01 PM
Happy Forgings IPO : 19 दिसंबर को खुलेगा इश्यू, जानिए कंपनी से जुड़ी तमाम डिटेल
Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Happy Forgings IPO : हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। अगले कुछ दिनों में इसके प्राइस बैंड की घोषणा होने की उम्मीद है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 18 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। आईपीओ बंद होने की तारीख 21 दिसंबर तय की गई है। इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 71.6 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर पारितोष कुमार गर्ग (HUF) 49.2 लाख इक्विटी शेयर बेचेंगे और शेष 22.4 लाख शेयर इनवेस्टर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड - III द्वारा बेचे जाएंगे। वर्तमान में कंपनी में प्रमोटरों की 88.24 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी शेयर इनवेस्टर इंडिया बिजनेस एक्सीलेंस फंड - III के पास हैं।

कंपनी आईपीओ से होने वाली फंड में से 171.1 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इक्विपमेंट, प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए करेगी। इसके अलावा, फंड से 152.76 करोड़ रुपये का कर्ज भी चुकाया जाएगा। इसके अलावा, शेष राशि सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए अलग रखी जाएगी। अक्टूबर 2023 तक कंपनी की कुल बकाया उधारी 259.94 करोड़ रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें