Harsha Engineers Allotment: प्रेसिशन बेयरिंग्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी हर्षा इंजीनियर्स इंटरनेशनल (Harsha Engineers International) के शेयरों का अलॉटमेंट आज 21 सितंबर को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद अपने एप्लीकेशन का स्टेटस इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम और बीएसई की साइट पर जाकर देख सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग 26 सितंबर को है।
