Get App

HDFC Credila ने आईपीओ के लिए 5 इनवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव किया, कंपनी में EQT और ChrysCapital का है निवेश

एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज आईपीओ से 5000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। यह आईपीओ अगले साल आ सकता है। इस एजुकेशन लोन फाइनेंस कंपनी में ईक्यूटी और क्रिसकैपिटल की आधा से ज्यादा हिस्सेदारी है। इसमें एचडीएफसी बैंक की भी हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2024 पर 6:19 PM
HDFC Credila ने आईपीओ के लिए 5 इनवेस्टमेंट बैंकों का चुनाव किया, कंपनी में EQT और ChrysCapital का है निवेश
जिन इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम शॉर्टलिस्ट हुए हैं उनमें जेफरीज, सिटी, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल कैपिटल और बीओएफए सिक्योरिटीज शामिल हैं।

एजुकेशन लोन देने वाली देश की सबसे बड़ी फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने आईपीओ के लिए पांच इनवेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है। कंपनी अगले साल आईपीओ पेश करेगी। इस मामले से जुड़े चार लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इस बारे में बताया। इनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि हाल में हुई कई इनवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत के बाद जिन इनवेस्टमेंट बैंकों के नाम शॉर्टलिस्ट हुए हैं उनमें जेफरीज, सिटी, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल कैपिटल और बीओएफए सिक्योरिटीज शामिल हैं।

आईपीओ से 500 करोड़ जुटाने का प्लान

एचडीएफसी क्रेडिला फाइनेंशियल सर्विसेज (HDFC Credila Financial Services) की लिस्टिंग प्लान की जानकारी रखने वाले चौथे व्यक्ति ने बताया कि कंपनी आईपीओ से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा जुटा सकती है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि निवेशक कंपनी में अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं। पिछले साल जून में एचडीएफसी क्रेडिला को एक कंसोर्शियम ने एचडीएफएसी ग्रुप से खरीदा था। इस कंसोर्शियम में स्वीडन की इनवेस्टमेंट कंपनी EQT और प्राइवेट इक्विटी फर्म क्रिसकैपिटल शामिल थीं।

एचडीएफसी बैंक की भी हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें