Get App

Heranba Industries IPO: शेयरों की लिस्टिंग 5 मार्च को होगी, जानिए कैसा हो सकता है इसका आगाज़

Heranba Industries IPO: जानकारों का मानना है कि कल की लिस्टिंग डबल डिजिट प्रीमियम के साथ हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2021 पर 8:23 AM
Heranba Industries IPO: शेयरों की लिस्टिंग 5 मार्च को होगी, जानिए कैसा हो सकता है इसका आगाज़

Heranba Industries IPO:  आईपीओ के मजबूत सब्सक्रिप्शन और सेंकेंडरी मार्केट की में जारी जोश को देखते हुए जानकारों का मानना है कि कल Heranba Industries की लिस्टिंग डबल डिजिट प्रीमियम के साथ हो सकती है। इस हफ्ते अब तक सेंसेक्स-निफ्टी  में 5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल चुकी है।

जानकारों का कहना है कि फसलों की सुरक्षा में उपयोग आने वाले केमिकल बनाने वाली कंपनी Heranba Industries की लिस्टिंग  40 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम पर हो सकती है। बता दें कि इसका इश्यू प्राइस  627 रुपए प्रति शेयर है।

Heranba Industries गुजरात स्थित कंपनी है जो फसल सुरक्षा के काम आने वाले कीटनाशक(insecticides),फंगीनाशक (fungicides) और खरपतवारनाशक(herbicides) बनाती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020 में लैटिन अमेरिका, सीईएस, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के 60  से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट किया है।

Heranba का भारत में काफी बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है जिसमें देश भर के 16 राज्यों और 1 केंद्रशासित क्षेत्र के 9,400 से ज्यादा डीलर जुड़े हुए हैं। देश भर में कंपनी के 21 भंडारण केंद्र भी है।

Mehta Equities के Prashanth Tapse ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा कि HNI & QIB की तरफ से हुए भारी सब्सक्रिब्शन  को देखते हुए उम्मीद है कि इस शेयर की लिस्टिंग 40-50 फीसदी यानी  250-280 रुपये प्रीमियम पर हो सकती है।

कंपनी की दूसरी लिस्टेड पियर कंपनियों से तुलना करें तो आर्कषक आईपीओ वैल्यूएशन के साथ ये लिस्टिंग प्रीमियम सही प्रतीत होता है। बाजार में फसल सुरक्षा केमिकल उत्पादन में कंपनी की 19.5 फीसदी हिस्सेदारी है जो इसको मार्केट लीडर बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि घरेलू और विदेशी बाजारों में बढ़ते फूड डिमांड को देखते हुए आगे कंपनी के प्रोडक्ट्स की बिक्री में इजाफे की अच्छी उम्मीद है।

3 मार्च को आईपीओ वॉच पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यह शेयर ग्रे मार्केट में 230-240 रुपये यानी  37-38 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। ग्रे मार्केट में इसका भाव 857-867 रुपये के आसपास है जबकि इसका इश्यू प्राइस  627 रुपये है।

Hem Securities की आस्था जैन का भी कहना है कि Heranba की लिस्टिंग 40 फीसदी से ज्यादा की प्रीमियम पर हो सकती है उनका कहना है कि कंपनी का लॉन्ग टर्म आउटलुक काफी अच्छा है। यह सिन्थैटिक पायरेथाइराइड की देश की बड़ी उत्पादक कंपनी है। कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। कंपनी अपने इन-हाउस, रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम के जरिए दो फफूंदनाशक और दो खरपतवार नाशक प्रोडक्ट विकसित कर रही है। इसके अलावा कंपनी यूरोपीय मार्केट में बिक्री के लिए एक कीटनाशक का भी विकास कर रही है।

कंपनी मध्यएशिया, CIS, एशिया, साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में अपने कारोबार का लगातार विस्तार कर रही है। इस सब का आगे चलकर कंपनी के कारोबार पर फायदेमंद असर देखने को मिलेगा।


मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें. 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें