Hexaware Technologies IPO: आईटी सेक्टर की कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो यह आईटी सेक्टर का पिछले 2 दशकों का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। फिलहाल इस कंपनी का मालिकाना हक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल (Carlyle) के पास है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से जानकारी मिली है कि कार्लाइल ने हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का IPO लाने के लिए 5 इनवेस्मेंट बैंकरों को नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कार्लाइल इसी वित्त वर्ष में यह आईपीओ लाना चाहती है।
