Get App

Highway Infra IPO: पहले ही दिन 6 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे शानदार संकेत, जानिए निवेश करें या नहीं?

Highway Infra IPO: इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹65 से ₹70 तय किया है। एक निवेशक को कम से कम 211 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम ₹14,770 का निवेश करना होगा। यह IPO 5 अगस्त से 7 अगस्त 2025 तक खुला रहेगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 1:11 PM
Highway Infra IPO: पहले ही दिन 6 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP से मिल रहे शानदार संकेत, जानिए निवेश करें या नहीं?
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर ग्रे मार्केट में ₹110 पर कारोबार कर रहे है

Highway Infra IPO: हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HIL) का 130 करोड़ रुपये का IPO 5 अगस्त को खुलते ही निवेशकों के बीच छा गया। पहले ही दिन सुबह 11:20 बजे तक यह 6.66 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। रिटेल निवेशकों और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई है। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ की पूरी जानकारी और क्या आपको इसे सब्सक्राइब करना चाहिए।

IPO की पूरी जानकारी

प्राइस बैंड: कंपनी ने प्रति शेयर ₹65 से ₹70 का प्राइस बैंड तय किया है।

लॉट साइज: एक निवेशक को कम से कम 211 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसके लिए न्यूनतम ₹14,770 का निवेश करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें