HMA Agro Industries IPO : बफैलो मीट एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज (HMA Agro Industries) का आईपीओ आज 20 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। निवेशक इसमें 23 जून 2023 तक निवेश कर सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 480 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। ऐसी कोई भारतीय लिस्टेड कंपनी नहीं हैं जो HMA Agro के समान बिजनेस में हो। ऐसे में तुलना करते हुए विश्लेषण करना कठिन हो जाता है। हालांकि कुछ एनालिस्ट्स का मानना है कि इश्यू का वैल्यूएशन उचित लग रहा है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 144 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।
