HMA Agro Industries का आईपीओ कल यानी 20 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी ने आईपीओ लॉन्च से पहले यानी आज 19 जून को एंकर निवेशकों से 144 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। फ्रोजन बफैलो मीट प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने वाली इस कंपनी ने एक्सचेंजों को फाइलिंग में बताया है कि उसने 585 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एंकर निवेशकों को 24.61 लाख शेयर आवंटित किए हैं। इस आईपीओ के लिए 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी इसके ज़रिए 480 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
