HMA Agro Industries IPO: बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी 'एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज' का 480 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को चौथे और आखिरी दिन पूरा सब्सक्राइब हो गया। बुधवार 23 जून को शाम साढ़े 6 बजे तक, आईपीओ को कुल 1.62 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला। बीएसई पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत कुल 60,54,054 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे 98,07,567 शेयरों के बोलियां मिली। इसके साथ HMA एग्रो इंडस्ट्रीज का आईपीओ बंद हो गया। यह आईपीओ 20 जून 2023 को खुला था, जिसके लिए 23 जून तक बोली लगाई जा सकती थी।
