Get App

HMA Agro Industries IPO : 20 जून को खुलेगा इश्यू, लॉट साइज से लेकर GMP तक तमाम डिटेल

HMA Agro Industries का यह आईपीओ 20 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इसमें 23 जून 2023 तक निवेश कर सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 480 करोड़ रुपये जुटाने का है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 19, 2023 पर 5:20 PM
HMA Agro Industries IPO : 20 जून को खुलेगा इश्यू, लॉट साइज से लेकर GMP तक तमाम डिटेल
HMA एग्रो इंडस्ट्रीज का यह आईपीओ 20 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

HMA Agro Industries IPO : IKIO लाइटिंग की शानदार लिस्टिंग के बाद अब एक और आईपीओ आने वाला है। HMA एग्रो इंडस्ट्रीज का यह आईपीओ 20 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इसमें 23 जून 2023 तक निवेश कर सकेंगे। इस आईपीओ के लिए 555-585 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा 480 करोड़ रुपये जुटाने का है। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम जानकारी दी है। अगर आप इस इश्यू में निवेश का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी रिपोर्ट है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के तहत 150 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर्स 330 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत करेंगे। यानी ऑफर का करीब 70 फीसदी पैसा प्रमोटर्स के पास जा रहा है। वाजिद अहमद, गुलजार अहमद, मोहम्मद महमूद कुरैशी, मोहम्मद अशरफ कुरैशी, जुल्फिकार अहमद कुरैशी और परवेज आलम प्रमोटर हैं जो ऑफर फॉर सेल में भाग ले रहे हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें