Ami Organics IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों का आवंटन 8 सितंबर को होने वाला है। कंपनी का 569 करोड़ रुपए का इश्यू 1 सितंबर को खुला और 3 सितंबर को बंद हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 603-610 रुपए था। कंपनी के इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
