India Pesticides के इश्यू का आवंटन आज, ऐसे चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं

India Pesticides IPO: कंपनी का इश्यू 25 जून को बंद हुआ था और 15 गुना सब्सक्राइब हुआ था

अपडेटेड Jul 01, 2021 पर 11:04 AM
Story continues below Advertisement

India Pesticides IPO: एग्रोकेमिकल कंपनी इंडिया पेस्टिसाइड्स (India Pesticides) के IPO का आवंटन आज फाइनल हो सकता है। कंपनी की योजना इश्यू से 800 करोड़ रुपए जुटाने की है। इंडिया पेस्टिसाइड्स का IPO 23 जून को खुला था और 25 जून को बंद हुआ। कंपनी के इश्यू का प्राइस 290-296 रुपए प्रति शेयर हैं। इंडिया पेस्टिसाइड्स का इश्यू 15 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

अगर आपने भी India Pesticides के इश्यू में निवेश किया है तो ऐसे चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिला या नहीं।

KFintech पर कैसे चेक करें स्टेटस

kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें। इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले। अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।

फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा। इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।

BSE पर कैसे चेक करे स्टेटस


सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें। इश्यू नेम में India Pesticides डालें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर  डालें। उसके बाद I am not a robot पर क्लिक करें। फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके  कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।

क्या है कंपनी का प्लान

इंडिया पेस्टीसाइड्स (India Pesticides) ने अपने IPO से पहले 16 एंकर इंवेस्टर्स से 240 करोड़ रुपये जुटाये हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने एंकर निवेशकों को 81,08,107 इक्विटी शेयर जारी किए। कंपनी ने FPIs, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों को 296 रुपये के हिसाब से शेयर एलॉट किए।

जिन FPIs ने India Pesticides के शेयर खरीदे उनमें अबु घाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), इंटिग्रेटेड कोर स्ट्रेटजीज, तारा इमर्जिंग एशिया और BNP Paribas शामिल हैं। वहीं घरेलू निवेशकों में SBI म्यूचुअल फंड, Nippon म्यूचुअल फंड, बजाज एलियांज लाइफ इंश्योरेंस और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।