Get App

Clean Science IPO: शेयर मिले या नहीं, ऐसे चेक करें, जानिए कब है लिस्टिंग

Clean Science allotment status: अगर आपको शेयर नहीं मिला तो जानिए पैसा कब तक वापस मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2021 पर 10:46 AM
Clean Science IPO: शेयर मिले या नहीं, ऐसे चेक करें, जानिए कब है लिस्टिंग

Clean Science allotment status: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली क्लीन साइंस के शेयरों का आवंटन हो गया है। कंपनी का इश्यू 93.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वैसे तो रिटेल सेगमेंट में यह इश्यू सिर्फ 9 गुना बुक हुआ था लेकिन क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की तरफ से जबरदस्त डिमांड थी।

अगर आपने भी इस इश्यू में पैसा लगाया था तो चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिला या नहीं।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें।

इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।

अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।

फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें