Glenmark Life Sciences IPO Allotment: जानिए कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस और क्या है ग्रे मार्केट प्रीमियम

Glenmark Life Sciences IPO Allotment: शेयरों का अलॉटमेंट 3 अगस्त को होगा

अपडेटेड Aug 02, 2021 पर 6:50 PM
Story continues below Advertisement

Glenmark Life Sciences IPO Allotment: API बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंस के शेयरों का आवंटन 3 अगस्त को होने वाला है। कंपनी ने 1513.6 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। कंपनी का IPO 27 जुलाई को खुला था और 29 जुलाई को बंद हुआ था। कंपनी का इश्यू 44.17 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसका प्राइस बैंड 695-720 रुपए था।

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 36.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल के लिए रिजर्व पोर्शन 122.54 गुना भरा है। जबकि रिटेल पोर्शन 14.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

मल्टीबैगर रिटर्न के बाद डॉली खन्ना ने इस शेयर में स्टेक घटाया, अब आपको क्या करना चाहिए

Glenmark Life Sciences के शेयरों की लिस्टिंग 6 अगस्त को हो सकती है। लिस्टिंग से पहले कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम इश्यू प्राइस से 97-100 रुपए ज्यादा है। इस हिसाब से देखें तो Glenmark Life Sciences का शेयर इश्यू प्राइस से 14 फीसदी ऊपर 820 रुपए पर ग्रे मार्केट में ट्रेड कर रहा है। Glenmark Life Sciences के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी।

अगर आपने भी Glenmark Life Sciences के इश्यू में पैसा लगाया है तो ऐसे अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। 
 
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

https://kosmic.kfintech.com/ipostatus/ लिंक पर लॉग इन करें और आईपीओ सेलेक्ट करें।

इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।


अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।

फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।

BSE पर ऐसे चेक करें स्टेटस

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx सबसे पहले इस लिंक पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें।

इसके बाद इश्यू नेम में Glenmark Life Sciences डालें। फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर  डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें।

फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके  कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।

अगर आपको Glenmark Life Sciences के शेयर नहीं मिलेंगे तो आपका पैसा 4 अगस्त को वापस आ जाएगा। और अगर आपको Glenmark Life Sciences के शेयर मिलेंगे तो 5 अगस्त को वह आपके डिमैट अकाउंट में नजर आने लगेगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।