Get App

Swiggy IPO Allotment: महज ₹1 की जीएमपी, ग्रे मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत, अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस

Swiggy IPO: हुंडई के बाद इस साल 2024 के दूसरे सबसे बड़े स्विगी के आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा नहीं भर पाया। स्विगी के आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कि आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 1:49 PM
Swiggy IPO Allotment: महज ₹1 की जीएमपी, ग्रे मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत, अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ऐसे चेक करें स्टेटस
Swiggy IPO: स्विगी के ₹11,327.43 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने 6-8 नवंबर तक ₹371-₹390 के प्राइस बैंड और 38 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए।

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला और अब इसके शेयरों के अलॉटमेंट का इंतजार है। जिन्हें इसके शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट खाते में यह 12 नवंबर तक दिखने लगेगा और जिन्हें नहीं अलॉट हो पाएगा, उनके पैसे भी 12 नवंबर तक रिफंड हो जाएंगे। अब लिस्टिंग की बात करें तो ग्रे मार्केट से फीका सिग्नल मिल रहा है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से महज 1 रुपये यानी 0.26% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की फीकी लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 13 नवंबर को एंट्री होगी।

अब अलॉटमेंट की बात करें तो इसका ऐलान होने के बाद अपने एप्लीकेशन का स्टेटस या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर देख सकते हैं जिसका पूरा स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें