Get App

HRH Next Services की शानदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 13.8% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर

HRH Next Services IPO Listing: एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर बुधवार को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 13.88 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 36 रुपये प्रति शेयर था, जबकि इसकी लिस्टिंग 41 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग से पहले, इसके शेयर ग्रे मार्केट में 25 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 03, 2024 पर 12:50 PM
HRH Next Services की शानदार लिस्टिंग, IPO प्राइस से 13.8% प्रीमियम पर लिस्ट हुए शेयर
HRH Next Services Listing: आईपीओ के जरिए कंपनी ने 9.57 करोड़ रुपये जुटाए

HRH Next Services IPO Listing: एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर बुधवार को अपने IPO प्राइस के मुकाबले 13.88 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसका इश्यू प्राइस 36 रुपये प्रति शेयर था, जबकि इसकी लिस्टिंग 41 रुपये के भाव पर हुई। लिस्टिंग से पहले, इसके शेयर ग्रे मार्केट में 25 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक सिस्टम है, जहां आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयरों में कारोबार होता है। अधिकतर निवेशक लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) को ट्रैक करते हैं।

एचआरएच नेक्स्ट सर्विसेज, एक बीपीओ सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है। इसका आईपीओ पिछले हफ्ते 27 से 29 दिसंबर के बीच खुला था और इसे 62 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई थी, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों को करीब 63.53 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (HNI) ने आरक्षित हिस्से का 60.6 गुना बोली लगाई।

आईपीओ के जरिए कंपनी ने 9.57 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल दो कॉल सेंटर शुरू करने और कंप्यूटर सिस्टम की खरीद में करेगी। बाकी धनराशि का इस्तेमाल अन्य सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें