हैदराबाद मुख्यालय वाली कंपनी पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज (Penna Cement Industries) को मार्केट रेगुलेटर SEBI से 1,550 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। IPO के जरिए कंपनी 1,300 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी करेगी। साथ में 250 करोड़ रुपए के प्रमोटरों के शेयर बेचेगी, जिनकी अभी कंपनी में करीब 33.41 पर्सेंट हिस्सेदारी है।
कंपनी की तरफ से SEBI को दिए गए डॉक्यूमेंट के मुताबिक, IPO के जरिए जुटाई गई राशि में से 550 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के ऊपर लदे कर्ज चुकाने में किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी की केपी लाइन 2 प्रोजेक्ट पर 105 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
रिजर्व बैंक ने SBI पर लगाया 1 करोड़ रुपये का जुर्माना, एक कस्टमर के खाते से जुड़ा है पूरा मामला
इसके अलावा 80 करोड़ रुपये तलारीचेरुवू में रॉ ग्राइडिंग और सीमेंट मिल को अपग्रेड करने में खर्च किए जाएंगे। कंपनी साथ ही तंडूर और तलारीचेरुवू में वेस्ट हीट रिकवरी प्लांट लगाने के लिए क्रमश: 130 करोड़ रुपये और 110 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी।
1991 में हैदराबाद से शुरू हुई यह कंपनी देश के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों में सीमेंट एक बड़ा ब्रांड है। इसके प्रमोटरों में पी प्रताप रेड्डी, पायोनियर बिल्डर्स और पी आर सीमेंट होल्डिंग्स शामिल है। इसके अलावा यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट शेयरहोल्डिंग वाली सीमेंट कंपनी है।
Penna Cement ने इस IPO के लिए इडलवाइज (Edelweiss) फाइनेंशियल सर्विसेज, एक्सिस कैपिटल, ICICI सिक्योरिटीज, JM फाइनेंशियल और Yes सिक्योरिटीज को अपनी लीड मैनेजर नियुक्त किया है।