Hyundai Motor India IPO : बाजार में देश का सबसे बड़ा IPO आ रहा है। 15 अक्टूबर से हुंडई मोटर का आगाज़ होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 1,865 से 1,960 रुपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है। इस आईपीओ से कंपनी की 28,000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। कंपनी का कहना है कि भारत में EV में ग्रोथ की बड़ी ग्रोथ संभावनाएं हैं। जल्द क्रेटा EV समेत तीन और नई गाडियां लॉन्च करने की योजना है। सीएनबीसी-आवाज़ के शो KNOW YOUR COMPANY में आज जुड़े HYUNDAI मोटर्स के COO & होल टाइम डायरेक्टर, तरुण गर्ग। तरुण ने कंपनी के आईपीओ और आगे की योजनाओं पर लंबी बातचीत की। यहां हम आपके लिए इस बातचीत का संक्षिप्त अंश दे रहे हैं।
